नया आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार कराने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है कि उनका आधार कार्ड बना या नहीं। सरकारी योजनाओं से लेकर बैंक खातों को लिंक करने तक आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। यदि आपने भी हाल ही में आधार केंद्र जाकर कोई बदलाव कराया है और स्टेटस जानने के लिए परेशान हैं, तो अब आपको कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। इस गाइड में आप जानेंगे कि मोबाइल या लैपटॉप के जरिए घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में अपने आधार कार्ड का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।
UIDAI पोर्टल से आधार कार्ड स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। आपके पास अपनी एनरोलमेंट स्लिप (Enrolment Slip) पर दर्ज 14 अंकों का एनरोलमेंट आईडी (EID) और तारीख का समय होना चाहिए।
status जांचने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Check Enrolment & Update Status’ का विकल्प चुनें। वहां अपना 14 अंकों का EID नंबर और स्लिप पर दी गई तारीख व समय दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपको तुरंत अपने आधार आवेदन की स्थिति दिखाई दे जाएगी।

विभिन्न तरीकों से आधार स्टेटस चेक करने की सुविधा
यदि आपके पास EID नंबर नहीं है या आपने केवल एड्रेस अपडेट कराया है, तो भी आप आसानी से ट्रैकिंग कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में आधार स्टेटस देखने के अलग-अलग माध्यम दर्शाए गए हैं:
| सेवा का प्रकार | आवश्यक विवरण (Required Details) | प्रक्रिया का माध्यम |
| नया आधार स्टेटस | 14 अंकों का EID, दिनांक और समय | myAadhaar Portal / mAadhaar App |
| आधार अपडेट स्टेटस | URN (Update Request Number) | myAadhaar Portal |
| PVC आधार कार्ड स्टेटस | SRN (Service Request Number) | UIDAI Official Website |
| कॉल के जरिए स्टेटस | पंजीकृत मोबाइल नंबर | 1947 (UIDAI Helpline) |
मोबाइल से SMS और 1947 हेल्पलाइन नंबर द्वारा स्टेटस जांचें
इंटरनेट उपलब्ध न होने पर भी आप अपने आधार का अपडेट जान सकते हैं। UIDAI ने इसके लिए टूल-फ्री नंबर 1947 जारी किया है। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर कॉल करके आईवीआर (IVR) निर्देशों का पालन करते हुए एनरोलमेंट या अपडेट स्टेटस जान सकते हैं।
इसके अलावा mAadhaar मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी ‘Check Status’ सेक्शन में जाकर अपने दस्तावेज का तुरंत अपडेट प्राप्त किया जा सकता है। अगर आपका आधार कार्ड सफलतापूर्वक बन गया है, तो आप वहीं से ई-आधार (e-Aadhaar) भी डाउनलोड कर सकते हैं।

