Infinix Hot 30 Play स्मार्टफोन लॉन्च होते ही यंगस्टर को आकर्षित किया, 6000mAh बैटरी, 8GB RAM इस स्मार्टफोन को बनाता है चैंपियन

Infinix Hot 30 Play लॉन्च होते ही यंगस्टर को आकर्षित किया, 6000mAh बैटरी, 8GB RAM इस स्मार्टफोन को बनाता है चैंपियन

Infinix Hot 30 Play: Infinix द्वारा Hot 30 सीरीज़ के सबसे नए स्मार्टफोन, Infinix Hot 30 Play का आज नाइजीरिया में अनावरण किया गया। Infinix Hot 30 Play स्मार्टफोन नाइजीरिया में मौजूदा Hot 30 स्मार्टफोन और Hot 30i स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध होगा। इस आर्टिकल  में, हम Infinix Hot 30 Play की विशेषताओं के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करवाएंगे, जिसमें इसकी कीमत और अन्य विवरण शामिल हैं।

Infinix Hot 30 Play की कीमत और उपलब्धता

इंफिनिक्स के इस नए Infinix Hot 30 Play स्मार्टफोन की कीमत नाइजीरिया में NGN 80,000 (लगभग 14,211 भारतीय रुपये) है। यह फोन कलर ऑप्शन के तौर पर बोरा पर्पल, मिराज व्हाइट और ब्लेड ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

इनफिनिक्स हॉट 30 प्ले का विवरण 

नाइजीरिया में लॉन्च किए गए इन फिनिश गाने Infinx Hot 30 Play स्मार्टफोन में 6.82 इंच का डिस्प्ले है, जिसकी HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz की  रिफ्रेश रेट है। सेंटर पंच होल वाले इस कटआउट डिस्प्ले में 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन का फ्रंट सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। साथ ही इसके रियर में एक दूसरा AI कैमरा और 16 मेगापिक्सल का पहला कैमरा जोड़ा गया है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

इंफिनिक्स के इस नए स्मार्टफोन की प्रोसेसर के बारे में बात करें तो Infinix Hot 30 Play में Octa Core MediaTek Helio G37 के साथ लैस किया गया है। जो कि एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है इस प्रोसेसर की मदद से आप अच्छे खासे मल्टीटास्किंग और बढ़िया गेमिंग भी कर सकते हैं, फोन में 4GB रैम  दीया गया है, जिसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन पर 64 जीबी और 128 जीबी  का इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन के डबल-लेयर ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम द्वारा हीटिंग को रोका जाता है। Infinix Hot 30 Play में 6,000mAh की बैटरी है जिसे 18W से जल्दी चार्ज किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13-आधारित XOS 12.6 ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है।